चक्रवाती तूफान 'अकवान'के असर से पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट:यूपी के 24 जिलों में घना कोहरा, हरदोई सबसे ठंडा, पारा@11°C
चक्रवाती तूफान 'अकवान' और पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज पूर्वांचल के 4 जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। रविवार सुबह प्रदेश के 24 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। संभल, मुजफ्फरनगर, देवरिया और बुलंदशहर समेत कई जिलों में सुबह विजिबिलिटी कम रही। ग्रामीण इलाकों में 10 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। हरदोई में रात का पारा 11°C रिकॉर्ड किया गया। उधर, शनिवार को वाराणसी में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने और कोहरे का घनत्व बढ़ने की संभावना है। इससे पूर्वांचल में घना कोहरा छा सकता है। बड़े शहरों का हाल जानिए- रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान 27 दिन में तीसरा चक्रवाती तूफान
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)