FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी:खुद को भारत सरकार में राज्यमंत्री बताकर आधा दर्जन लोगों से 20 से 25 लाख ठगे

Nov 17, 2026 - 14:22
0
FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी:खुद को भारत सरकार में राज्यमंत्री बताकर आधा दर्जन लोगों से 20 से 25 लाख ठगे
गाजियाबाद में भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने खुद को भारत सरकार का राज्यमंत्री बताकर और सरकारी पद का रौब दिखाकर करीब आधा दर्जन लोगों को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने लोगों को प्रतिनिधि पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर कथित फर्जी नियुक्ति पत्र थमाए और उनसे करीब 20 से 25 लाख रुपये वसूल लिए। मसूरी क्षेत्र से जुड़ा है मामला यह मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़ित नदीम निवासी मसूरी ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की है। नदीम का आरोप है कि इमरान खान नामक व्यक्ति ने खुद को भारत सरकार में राज्यमंत्री बताकर लोगों के सामने अपना प्रभाव जमाया। इतना ही नहीं उसने लोगों को अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करने का भरोसा दिलाया और नियुक्ति पत्र भी जारी किए। अलग-अलग युवकों से हड़पे पैसे पीड़ित नदीम ने बताया कि आरोपी ने सरकारी नौकरी और प्रतिनिधि बनाए जाने का झांसा देकर करीब आधा दर्जन लोगों से अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये वसूल किए। जब पीड़ितों को दिए गए नियुक्ति पत्रों की संबंधित स्तर पर जांच कराई गई तो वे कथित तौर पर फर्जी निकले। इसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आरोप है कि जब पीड़ितों ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगने और नियुक्ति पत्रों के संबंध में जवाब लेने का प्रयास किया तो वह फोन उठाने से भी बचने लगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने करीब 20 से 25 लाख रुपये की रकम हड़प ली है। इस मामले में नदीम ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User