चंदौली में मकान से 1070 लीटर शराब मिली:पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा; बैग में पैक कर बिहार ले जाने की थी तैयारी

Nov 25, 2026 - 14:52
0
चंदौली में मकान से 1070 लीटर शराब मिली:पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा; बैग में पैक कर बिहार ले जाने की थी तैयारी
चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने कैली रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर 1070 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को पकड़ा। इनमें 10 पुरुष, दो महिलाएं और दो बालक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब को बैग में पैक कर ट्रेन से बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सरकारी दुकानों से फुटकर में शराब खरीदकर जमा करते थे और फिर बिहार में उसकी डिलीवरी देते थे। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह टीम के साथ कैली रोड पर संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक मकान में कई लोग मौजूद हैं और शराब की खेप लेकर बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 1070 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सरकारी दुकानों से खरीदते थे शराब पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे सरकारी शराब की दुकानों से फुटकर में शराब खरीदते थे। इसके बाद उसे एक जगह जमा कर बैग में पैक करते और ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर डिलीवरी देते थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। तस्करी के कारोबार में तीन अन्य नाम आए सामने पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी के कारोबार को बढ़ावा देने के मामले में अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता और संतोष गुप्ता के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है। बिहार और चंदौली के रहने वाले हैं पकड़े गए लोग पकड़े गए लोगों की पहचान चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के बलवंत गुप्ता, बिहार के औरंगाबाद निवासी पंकज कुमार और सचिन कुमार, सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा निवासी मनोज कुमार, सिवान निवासी अब्दुल अंसारी, पटना निवासी मनोज कुमार सिंह और सुबोध, सहरसा निवासी उदय कुमार तथा बख्तियारपुर निवासी कैलाश मंडल के रूप में हुई है। इनके अलावा पटना निवासी सैरो देवी और शारदा देवी भी पकड़ी गई हैं। दो बालकों की पहचान गोपनीय रखी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User