लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च से कांग्रेस दिखाएगी ताकत:26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज तक निकलेगा पैदल मार्च, शामिल होंगे खड़गे

Nov 25, 2026 - 13:27
0
लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च से कांग्रेस दिखाएगी ताकत:26 नवंबर को प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज तक निकलेगा पैदल मार्च, शामिल होंगे खड़गे
यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो रही हैं। भाजपा और कांग्रेस अपने राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए माहौल बनाने में जुटी हैं। गृहमंत्री अमित शाह के यूपी दौरे के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लखनऊ पहुंचेंगे। वह 26 नवंबर को संविधान दिवस पर कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च में शामिल होंगे। मार्च के जरिए कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मताधिकार का मुद्दा उठाएगी। भाजपा को घेरने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यक्रम को लेकर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। इनमें 'वोट बचाओ-देश बचाओ' और 'संविधान रक्षा मार्च' के नारे लिखे हैं। पार्टी ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा पर संविधान कमजोर करने का आरोप कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि संविधान दिवस पार्टी और गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कई वर्षों से संविधान की रक्षा का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने और राजनीतिक एजेंडे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसी विरोध में देशभर में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालयों से मार्च निकालेगी। कांग्रेस कार्यालय से आंबेडकर प्रतिमा तक मार्च मल्लिकार्जुन खड़गे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए हजरतगंज पहुंचेंगे। मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा। यहां बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी जाएगी। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी होगा। मिशन-2027 के तहत शक्ति प्रदर्शन खड़गे का दौरा विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम है। कांग्रेस प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत का एक दौर हो चुका है। खड़गे की मौजूदगी में मार्च को संगठन की सक्रियता और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। 130 सीटों पर दावा, सपा से बातचीत जारी कांग्रेस गठबंधन में करीब 130 सीटें चाहती है। पार्टी की शुरुआती मांग 181 सीटों की बताई जा रही है। वहीं, सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव सामने आया है। कांग्रेस अमेठी, रायबरेली समेत अपनी मजबूत सीटों पर अधिक हिस्सेदारी चाहती है। सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। प्रदेशभर के नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पाल, दोनों विधायक और सांसद शामिल होंगे। प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे। पार्टी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User