भारतीय संविधान सम्मान समिति ने दलित पीएम कि मांग किया:संविधान दिवस पर अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया
लखनऊ में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान सम्मान समिति ने प्रेसवार्ता कर सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी से जुड़े कई अहम सवाल उठाए। समिति ने सवाल किया कि संविधान लागू होने के बाद देश में अलग-अलग जाति, धर्म, पंथ और वर्ग के लोग प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे, लेकिन अब तक दलित समाज से कोई प्रधानमंत्री क्यों नहीं बना। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण के जरिए देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और मौलिक अधिकार दिए। इन्हीं अधिकारों के प्रचार-प्रसार के लिए संगठन कई वर्षों से 'भारतीय संविधान संदेश अभियान' चला रहा है। अभियान का उद्देश्य सम्राट अशोक के शासन और प्रशासन की व्यवस्था के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समृद्ध एवं संपन्न भारत के निर्माण में योगदान देना है। प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सदियों से वंचित समाज को अब तक उसका पूरा सामाजिक न्याय और अधिकार क्यों नहीं मिला? इन सवालों पर देशव्यापी चर्चा और समाधान की जरूरत है। इस दौरान भारतीय नट समाज उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश अखवी आंबेडकर का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने उन्हें संविधान के संदेश को देशभर में पहुंचाने के संकल्प के लिए सराहा और जय भीम का नारा लगाया। समिति ने बताया कि संगठन के संस्थापक भंते अमरबोधि की तैयार कार्यनीति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्धमती विमला देवी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन का दावा है कि इसके जरिए सामाजिक न्याय, संविधान के अधिकारों और वंचित वर्गों की भागीदारी से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)