राष्ट्रीय एथलेटिक्स में सुलतानपुर की रिया को स्वर्ण:भाला फेंक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, साक्षी सिंह ने रिले दौड़ में जीता कांस्य

Nov 05, 2026 - 15:49
0
राष्ट्रीय एथलेटिक्स में सुलतानपुर की रिया को स्वर्ण:भाला फेंक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, साक्षी सिंह ने रिले दौड़ में जीता कांस्य
सुल्तानपुर में सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर की कक्षा 12 की छात्रा रिया सिंह ने गाजियाबाद में आयोजित विद्या भारती की राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इसी विद्यालय की छात्रा साक्षी सिंह ने बाल वर्ग की 100×4 मीटर रिले दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचंद, सह संगठन मंत्री डॉ. राममनोहर, काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी। प्रतियोगिता से लौटने पर रिया सिंह का विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रबंधक डॉ. पवन सिंह, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी और शिक्षकों ने घोष यंत्रों के साथ उनका अभिनंदन किया। रिया सिंह लंभुआ के शिवपुर गांव निवासी रीना सिंह और राकेश सिंह की पुत्री हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User