ट्रैक्टर की टक्कर से कक्षा 6 की छात्रा की मौत:हरदोई में पिता और 3 साल का भाई घायल, बाजार से लौट रहा था परिवार

Nov 05, 2026 - 15:49
0
ट्रैक्टर की टक्कर से कक्षा 6 की छात्रा की मौत:हरदोई में पिता और 3 साल का भाई घायल, बाजार से लौट रहा था परिवार
हरदोई जनपद से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बाजार से घर लौट रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे छठी क्लास की मासूम छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता और तीन साल का छोटा भाई गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए हैं। घटना बुधवार की देर शाम करीब 7:15 बजे की है। बृहस्पतिवार की दोपहर 1:00 बजे सबका पोस्टमार्टम कराया गया। यह हृदय विदारक हादसा बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रावतपुर और ऐमापुर के बीच बुधवार देर शाम हुआ। पाठकपुर मजरा कल्यानमल निवासी ब्रजराज खेती-बाड़ी करते हैं। बुधवार को वह अपनी 13 वर्षीय इकलौती बेटी और उच्च प्राथमिक स्कूल रेउरी की कक्षा-6 की छात्रा आरुषि भारती तथा 3 साल के छोटे बेटे ऋषभ के साथ बाइक से मीना बाज़ार गए थे। तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी देर शाम जब तीनों वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में आरुषि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता ब्रजराज और मासूम ऋषभ बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से मृतका के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन है। प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User