ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, स्कूटी जली:इटावा में पीछे से मारी टक्कर, घायल सीएचसी में भर्ती; ट्रक ड्राइवर फरार
इटावा में बसरेहर से इटावा की ओर जा रहे स्कूटी सवार को गुरुवार दोपहर 2 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा फ्रेंड्स कॉलोनी और बसरेहर थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी मौके पर ही जलकर राख हो गई। हादसे में स्कूटी सवार राम सिंह (निवासी हरिपुर कुर्रा) घायल हो गए। टक्कर मारकर ट्रक ड्राइवर फरार राम सिंह बसरेहर क्षेत्र में रहते हैं। हादसे के समय वह स्कूटी से इटावा की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में बसरेहर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जल गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)