दिवाली पर सीतापुर रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए:जयपुर-हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें, यात्रियों को राहत

Nov 05, 2026 - 15:49
0
दिवाली पर सीतापुर रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए:जयपुर-हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें, यात्रियों को राहत
सीतापुर में दिवाली के त्यौहार पर दूसरे जिलों और राज्यों में रोजगार के सिलसिले में रहने वाले लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्यौहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली और लखनऊ समेत प्रमुख मार्गों पर बसों का लगातार संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के अफसरों के मुताबिक वहीं जयपुर और हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। परिवहन विभाग के अफसरों के मुताबिक, दिवाली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं। इनमें दिल्ली में नौकरी और मजदूरी करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसी को देखते हुए दिल्ली रूट पर बसों का अधिक से अधिक संचालन कराया जाएगा। इसके अलावा जयपुर और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। डिपो प्रभारी आदित्य सिंह राघव ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर लोकल रूटों पर चलने वाली बसों का रोटेशन भी बढ़ाया गया है। बसों के फेरे निर्धारित किए जाएंगे जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए बसों के फेरे निर्धारित किए जाएंगे, जिससे लोगों को बसों के इंतजार में ज्यादा समय न बिताना पड़े। उन्होंने बताया कि बसों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी टाइमिंग के अनुसार लगाई गई है, ताकि त्योहार के दौरान बसों के संचालन में कोई बाधा न आए। परिवहन विभाग का प्रयास है कि दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर की सुविधा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User