यश राकेश पांडे बने BYVS के प्रदेश अध्यक्ष:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार का लिया संकल्प
लखनऊ में भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) ने संगठन विस्तार के तहत यश राकेश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने यह नियुक्ति की। संगठन के अनुसार, यह निर्णय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में लिया गया। कार्यक्रम में राजा सक्षम सिंह योगी और संत प्रकाश ने यश राकेश पांडे को माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र सौंपा। यश राकेश पांडे के पिता राकेश पांडे की 3 जुलाई 2002 को रायबरेली स्थित आवास पर हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करता है और पीड़ित परिवारों की न्याय की आकांक्षा को सुनना समाज की जिम्मेदारी है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करने, युवाओं को जोड़ने और विद्यार्थी हित, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)