शाहजहांपुर में 14 दरोगाओं पर कार्रवाई:IG​​RS पर फर्जी निस्तारण करने वाले 9 लाइन हाजिर, 5 पर विभागीय जांच

Oct 29, 2026 - 07:11
0
शाहजहांपुर में 14 दरोगाओं पर कार्रवाई:IG​​RS पर फर्जी निस्तारण करने वाले 9 लाइन हाजिर, 5 पर विभागीय जांच
शाहजहांपुर में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 14 दरोगाओं पर एसपी सौरभ दीक्षित ने कार्रवाई की है। मंगलवार को हुई समीक्षा में शिकायतों की जांच और निस्तारण में गड़बड़ी सामने आने के बाद बुधवार रात यह कार्रवाई की गई। इनमें 9 दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि 5 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है। शिकायतों के निस्तारण में मिली गड़बड़ी थानों में सुनवाई नहीं होने पर फरियादी अपनी शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराते हैं। इन शिकायतों की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय और लखनऊ के अधिकारी करते हैं। समय-समय पर पोर्टल की समीक्षा कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जांची जाती है। रिपोर्ट अपलोड करने में की लापरवाही मंगलवार को हुई समीक्षा में शाहजहांपुर के 14 दरोगाओं की कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आई। कुछ दरोगाओं ने शिकायतों का सही निस्तारण किए बिना ही फर्जी रिपोर्ट अपलोड कर दी थी। रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होने पर फरियादियों ने आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, कुछ मामलों में लापरवाही के कारण लोगों को न्याय मिलने में देरी हुई। एसपी ने 14 दरोगाओं पर की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सौरभ दीक्षित ने लापरवाही बरतने वाले 14 दरोगाओं को चिह्नित किया। बुधवार रात इनमें से 9 को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि 5 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कराई गई है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। जांच के बाद ही अपलोड होगी रिपोर्ट कार्रवाई के बाद आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण करने वाले उप निरीक्षकों में सतर्कता बढ़ने की बात कही जा रही है। अब शिकायतों की जांच और वास्तविक स्थिति का सत्यापन करने के बाद ही निस्तारण रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड किए जाने की उम्मीद है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद संबंधित दरोगाओं के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User