दांतों की बीमारियों का मिलेगा और बेहतर इलाज:गोरखपुर में डेंटिस्ट की स्पेशल ट्रेनिंग, डॉ. गौरांग ने कहा- अपनानी होंगी नई तकनीकें
गोरखपुर में कोलगेट की ओर से डेंटिस्ट्स के लिए एक स्पेशल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में शहर के तमाम डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दांतों की बीमारियों के बेहतर इलाज, नई तकनीकों और मॉडर्न डेंटल प्रैक्टिस को और ज्यादा असरदार बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. गौरांग श्रीवास्तव ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए दांतों की अलग-अलग समस्याओं के आधुनिक इलाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समय के साथ डेंटल साइंस में काफी बदलाव आए हैं। ऐसे में मरीजों को बेहतर और दर्द रहित इलाज देने के लिए नई तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। वर्कशॉप में आए डॉक्टरों ने अपने क्लिनिकल एक्सपीरियंस भी एक-दूसरे के साथ शेयर किए। शहर के कई बड़े डॉक्टर्स रहे मौजूद
इस मौके पर डॉ. राजीव तिवारी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. देश दीपक, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, डॉ. रुचि श्रीवास्तव, डॉ. प्रणब मल्होत्रा और डॉ. मिहिर समेत शहर के कई जाने-माने डेंटिस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी डॉक्टरों ने इस तरह के आयोजनों को बेहद फायदेमंद बताया। उनका कहना था कि ऐसी वर्कशॉप्स से न सिर्फ नई जानकारियों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि रोजमर्रा की डॉक्टरी प्रैक्टिस में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में भी बड़ी मदद मिलती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)