ललितपुर में पकड़ी 400 लीटर कच्ची शराब, 2 गिरफ्तार:जेसीबी से नष्ट कराया गया 10,000 लीटर लहन, 2 घंटे चली तलाशी
ललितपुर के चीरा गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना पर शुक्रवार शाम पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और जेसीबी मशीन से 10 हजार लीटर लहन नष्ट कराया गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। शाम पांच से सात बजे तक चली कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसके बाद SP संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन और ASP कालू सिंह व CO सदर अजय कुमार की निगरानी में कोतवाली पुलिस की टीम ने शाम पांच से सात बजे तक छापेमारी की। पुलिस ने मौके से संगीता (30) पत्नी प्रमोद कुमार और नरेंद्र (21) पुत्र भजन सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों चीरा गांव के रहने वाले हैं। आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की। छापेमारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और उनकी टीम शामिल रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)