जुड़वा बेटियां होने पर प्रताड़ना का आरोप:रंग-रूप को लेकर ताने देते, पुलिस ने दर्ज किया केस
सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला ने पति और सास-ससुर पर दहेज मांगने, ताने देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विवेक नगर के लेन नंबर-7 में रहने वाली अवन्तिका सिंह की शादी 2014 में रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे पछऊ बन्नामऊ गांव के रोहित सिंह से हुई थी। महिला ने शिकायत में कहा कि शादी के बाद से पति रोहित सिंह, सास इन्द्रा सिंह और ससुर शिव बहादुर सिंह कम दहेज को लेकर ताने देते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराल वाले 10 लाख रुपए मांग रहे थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पति शराब पीकर मारपीट करता था। महिला के पुत्र न होने और रंग-रूप को लेकर भी ताने दिए जाते थे। मांग पूरी न होने पर महिला और उसकी आठ साल की जुड़वा बेटियों रिद्धी और सिद्धी को घर से निकाल दिया गया था। महिला के मुताबिक, तब से वह विवेक नगर में रहकर अपना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही है। आरोप है कि गुरुवार, 26 नवंबर की रात करीब 10 बजे रोहित सिंह विवेक नगर स्थित घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। महिला के सिर में चोट आई और शरीर में दर्द होने लगा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर 27 नवंबर को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)