बिल्हौर विधानसभा में BSP राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की जनसभा:कानपुर में 2027 चुनाव के उम्मीदवार का कर सकते हैं ऐलान
बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद रविवार, 29 नवंबर को जनसभा करेंगे। बैरी शिवराजपुर स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। इस जनसभा में आकाश आनंद 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान भी कर सकते हैं। बसपा ने जनसभा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कानपुर जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार के मुताबिक, जनसभा में मुख्य रूप से बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुलाया जाएगा। पार्टी ने फिलहाल करीब 5 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। आकाश आनंद के स्वागत और जनसभा की तैयारियों में पार्टी पदाधिकारी पिछले 10 दिनों से जुटे हैं। 2012 में मायावती ने भी इसी कॉलेज में की थी जनसभा
बिल्हौर में होने वाली यह जनसभा राजनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। फरवरी 2012 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी रामसहाय इंटर कॉलेज में जनसभा की थी। उस दौरान उन्होंने बिल्हौर सीट से कमलेश दिवाकर को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था। अब करीब 14 साल बाद एक बार फिर इसी कॉलेज में बसपा की बड़ी जनसभा होने जा रही है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आकाश आनंद भी इस बार बिल्हौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकते हैं। भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर के सामने बढ़ सकता है, चुनौती
बिल्हौर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के राहुल बच्चा सोनकर विधायक हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा की यह जनसभा क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)