राज्यमंत्री बोले- अखिलेश को शाह और योगी का डर:मुजफ्फरनगर दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे कपिल देव अग्रवाल, कहा- विपक्षी नेता गुमराह कर रहे
मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से डरे हुए हैं। भाजपा सरकार को अंगद के पैर के समान मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितने प्रयास कर ले, सरकार की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विपक्ष पर साधा निशाना, सपा सरकार पर लगाए आरोप गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मखियाली चेक पोस्ट स्थित अर्णव बैंक्वेट हॉल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में राज्यमंत्री ने यह बातें कहीं। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर गुंडाराज, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक दंगों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आरोप लगाए। योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में बदलाव आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए राज्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)