सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिंगारजोत-बलरामपुर बॉर्डर से पकड़ा गया
सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सुनील विश्वकर्मा को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सिंगारजोत-बलरामपुर बॉर्डर से पकड़ा। कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
सुनील, लवकुश विश्वकर्मा का बेटा है और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ त्रिलोकपुर थाने में दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज है।
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल नितिन पाठक, आशीष कुमार मौर्य और ओंकार प्रजापति शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)