धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले-सनातन वालों का भी दबदबा है:गोंडा में कहा- धर्म विरोधियों की छाती पर सांप लोट गया
गोंडा के जयप्रभा ग्राम में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होने हेलीकॉप्टर से आज मंगलवार दोपहर 2 बजे पहुंचे पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महंत आलोक दास महाराज ने जोरदार स्वागत किया। श्रीराम कथा मंच पर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- संतों का भी दबदबा होता है संतों का भी रुतबा होता है भैया। हमने देख लिया, बड़ा ही आलौकिक बनाया है। बड़े सरल-सहज लेकिन जब हम उन उड़नखटोला (हेलीकॉप्टर) से नीचे उतरे गोंडा में तो हमें लग गया हमारा सनातन भी अद्भुत है। उसका भी दबदबा होता है सनातन का भी जलवा है। साधु भी कम नहीं हैं और साधु का भी दबदबा होता है। हमने जब देखा आनंद से हृदय एकदम फूल गया। हमारा सनातन जाग रहा है हमारा सनातनी नित नई ऊँचाइयाँ पा रहा है, हमारा सनातनी हिंदू जाग रहा है। जो कल तक संतों को केवल मांगने वाला समझते थे हमारे संत अब देने वाले दाता भी बन गए हैं। जोरदार ताली बजाकर के महाराज आलोक दास जी का स्वागत कीजिए। हम सब हिंदू हैं, हम सब हिंदू हैं जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू हैं, हम सब हिंदू हैं जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। अच्छा, सनातन के इस दबदबे को देखकर किसको-किसको आनंद आ रहा है धर्म विरोधियों की छाती पर साँप लोट गया हैं। बोलो हां या अच्छा हिंदू एक होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए सनातन एक होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। सनातनी हिंदू का भी ऐसा रुतबा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। भैया सनातनी का मतलब है जो नहीं हैं, उनको भी एकजुट करके सनातनी बनेगा। मीडिया से बात करते हुए कथाओं के अखिलेश यादव द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर कहा कि ये तो आदिकाल से चलता आ रहा है,कोई नई बात नहीं है। तो सब अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। विरोध होना तो स्वाभाविक है लॉजिक है और हम एक बात कहते हैं। कि जब भी यज्ञ हुआ करता था तो राक्षस-दैत्य जो है। हड्डियां डाल देते थे वर्तमान में पोस्ट डालते हैं बस इतना अंतर है। गोंडा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कहा कि श्री सीताराम भगवान की जय राम-कृष्ण की भूमि है। भगवान प्रभु श्री राम,रामलला के रूप में अयोध्या में विराजमान, घनश्याम कृष्णलला के रूप में विराजमान मथुरा में श्री धाम वृंदावन में। उसी उत्तर प्रदेश की पुण्यमयी भूमि पर आज संतों, महंतों,मठों का एक बहुत बड़ा अखाड़ा अखाड़ा परिषद के पूज्य महाराज जी बहुत संतों का एक समन्वय होकर के महाकुंभ लगा हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)