धनतेरस-दीपावली पर बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद:मुरादाबाद में 6 से 8 नवंबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान

Nov 06, 2026 - 11:52
0
धनतेरस-दीपावली पर बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद:मुरादाबाद में 6 से 8 नवंबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
मुरादाबाद में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। 6 नवंबर दोपहर 12 बजे से 8 नवंबर की शाम तक प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। गुरहट्टी, टाउनहाल, बुधबाजार, मंडी चौक, अमरोहा गेट और ताड़ीखाना समेत कई बाजारों में ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। कुछ रास्तों पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। हिंदू कॉलेज, गोकुलदास डिग्री कॉलेज, जीआईसी और नई तहसील किला में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों की नो एंट्री 6 से 8 नवंबर तक सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक रहेगी। गुरहट्टी चौराहे से टाउनहाल की ओर ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें टाउनहाल से बुधबाजार चौराहा होते हुए ताड़ीखाना तिराहा भेजा जाएगा। चार पहिया वाहन मंडलायुक्त कार्यालय के पास जेल परिसर में और दोपहिया वाहन घारा गांधी स्थित जैन धर्मशाला में खड़े किए जा सकेंगे। टाउनहाल से मंडी चौक की ओर बाइक, ई-रिक्शा, कार और ऑटो नहीं जा सकेंगे। नीम की प्याऊ से गुरहट्टी और टाउनहाल की ओर भी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इम्पीरियल चौराहे से कुंजाजर चौराहे की ओर जाने वाले वाहन हिंदू कॉलेज तक जा सकेंगे। यहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बुधबाजार से टाउनहाल की ओर ई-रिक्शा, कार और ऑटो नहीं जा सकेंगे, लेकिन दोपहिया वाहन जा सकेंगे। इनकी पार्किंग टाउनहाल स्थित महिला और पुरुष अस्पताल में होगी। ताड़ीखाना से बुधबाजार की ओर ई-रिक्शा, कार और ऑटो की एंट्री बंद रहेगी। अमरोहा गेट से मंडी चौक की ओर बाइक, स्कूटर, ई-रिक्शा, कार और ऑटो नहीं जा सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User