आईआईए और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने दीपावली मिलन किया:हापुड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, उद्यमियों के लिए लक्की ड्रॉ रखा गया

Nov 06, 2026 - 13:14
0
आईआईए और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने दीपावली मिलन किया:हापुड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, उद्यमियों के लिए लक्की ड्रॉ रखा गया
हापुड़ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने दीपावली मिलन समारोह किया। गुरुवार की रात किठौर रोड स्थित नीति राघव रीजेंसी में हुए कार्यक्रम में शहर के उद्यमी परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उद्योगपति सुभाष चंद गुप्ता और दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गणेश वंदना हुई। वक्ताओं ने कहा कि दीपावली सुख, समृद्धि और आपसी सौहार्द का पर्व है। ऐसे कार्यक्रम उद्यमियों के बीच मेलजोल और सामाजिक संबंध मजबूत करते हैं। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। उद्यमी सदस्यों के लिए लक्की ड्रॉ भी रखा गया। लोगों ने व्यंजनों का आनंद लिया।सचिव धीरज चुग सोनू ने बताया कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। इस तरह के आयोजन उद्यमियों को एक-दूसरे से मिलने और अपने पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। एसोसिएशन का उद्देश्य औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना भी है। कार्यक्रम में धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, और कोषाध्यक्ष अतुल गोयल मौजूद रहे। आईआईए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता और कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल भी शामिल हुए। इनके अलावा संजीव अग्रवाल रविंद्रा, संजीव जुनेजा, अशोक छारिया, विजय शंकर शर्मा, प्रमोद गोयल, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, ललित अग्रवाल, मनीष कंसल, सुमित गुप्ता, अभिषेक गोयल, शोभित गोयल, माधव सिंघल, गौरव अग्रवाल, सुनील जैन, सर्वेंद्र रस्तोगी, संदीप चौधरी और सतीश चौधरी सहित कई उद्यमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User