मेरठ में नेपाली युवती के निकाह की तैयारी पर हंगामा:हिंदू संगठनों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर किया विरोध, पुलिस युवक-युवती को थाने ले गई
मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार रात नेपाली युवती और दूसरे समुदाय के युवक के निकाह को लेकर हंगामा हो गया। युवक अपने किराये के मकान में निकाह की तैयारी कर रहा था। मकान के बाहर डीजे बज रहा था और मंढा व हल्दी की रस्में भी हो चुकी थीं। इसी दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। युवती के दुबई में काम करने वाले भाई से भी फोन पर बात की गई है। युवती करीब 10 दिन से युवक के साथ उसके किराये के मकान में रह रही थी। 10 दिन से युवक के साथ रह रही थी युवती मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सैनिक विहार फेस-1 के ए-ब्लॉक का है। यहां रहने वाला आसिफ पुत्र इस्माइल नेपाल की रहने वाली युवती से निकाह की तैयारी कर रहा था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, दोनों एक ही होटल में काम करते हैं। युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। गुरुवार रात निकाह होना था। इसके लिए युवक के मकान के बाहर डीजे बजाया जा रहा था। मंढा और हल्दी की रस्में भी की गई थीं। इसी बीच हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली और कार्यकर्ता विरोध करने पहुंच गए। युवती के भाई से भी पुलिस ने की बात मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया जा रहा है। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए दोनों को थाने पहुंचाया और पूछताछ शुरू की। संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे विरोध करने वालों में सचिन सिरोही, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन एवं हिंदू रक्षा दल के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें रवि पाल, कमल, उत्तम शर्मा, सुजल गुर्जर और शिव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस युवक और युवती से निकाह की तैयारी और पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)