डीएम ने शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार को प्राथमिकता बताया:प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा- विकास परियोजनाएं तय समय में पूरी होंगी
शामली नए डीएम प्रवीण कुमार वर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। डीएम ने कहा कि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही शासन की ओर से संचालित सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कराया जाएगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में चल रही विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करेंगे। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इससे पहले एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बुके भेंटकर नवागत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा का स्वागत किया। प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने पत्रकारों से संवाद करते हुए जिले के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)