बाबा रामदेव बोले- हिंदुओं में आपस में फूट पड़ी:गोंडा में कहा- ये दूर होनी चाहिए, महंत रवींद्र ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
गोंडा में जिले के जयप्रभा ग्राम पोखरा में आयोजित भव्य श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होने के लिए योग ऋषि बाबा रामदेव मंगलवार दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी जी महाराज और स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज सहित तमाम साधु-संतों ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। बाबा रामदेव ने कहा कि यह सनातन के गौरव का काल है और गोंडा की इस पवित्र धरा पर राम कथा का आयोजन अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे राष्ट्र के प्राण, आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। 'रामो विग्रहवान धर्मः' अर्थात राम स्वयं धर्म के साकार रूप हैं। हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।" उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन राममय हो, समाज में रोग, दुख और दरिद्रता का नाश हो तथा चारों ओर सनातन धर्म और गौ माता का गौरव स्थापित हो। जातिगत भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का आह्वान हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जाति, वर्ग और समुदायों के नाम पर आपसी फूट समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही पूर्वजों व ऋषियों की संतान हैं। शैव, शाक्त या वैष्णव—सभी एक ही ब्रह्म के विभिन्न रूप हैं और राम, कृष्ण, शिव व हनुमान में कोई भेद नहीं है। उन्होंने 'एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस एकात्म भाव से ही देश में समरसता और खुशहाली आएगी, जिससे हम राष्ट्र-विरोधी और सनातन-विरोधी ताकतों की साजिशों को विफल कर एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)