डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम:मंडी धनौरा में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; अमरोहा रोड पर शव रखकर प्रदर्शन

Nov 06, 2026 - 08:37
0
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम:मंडी धनौरा में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; अमरोहा रोड पर शव रखकर प्रदर्शन
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में अमरोहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को डिलीवरी के दौरान 21 वर्षीय पायल प्रजापति की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पायल, गौरव कुमार प्रजापति की पत्नी थीं और बछरायूं के मोहल्ला पीरजदगान की रहने वाली थीं। वह मूल रूप से बिलारी की निवासी थीं। उनकी शादी 31 नवंबर 2025 को हुई थी। पायल को गुरुवार दोपहर 12 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 3 बजे ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। प्रसव के बाद उन्हें होश आ गया था, लेकिन रात करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने उचित इलाज किए बिना उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वे पायल को चौधरपुर अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। जाम के कारण चीनी मिल में गन्ना डालने जा रहे किसानों और राहगीरों को परेशानी हुई। सूचना पर मंडी धनौरा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया और जाम खुलवाया। परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद अस्पताल संचालक बैनर-पोस्टर हटाकर अस्पताल में ताला लगाकर चला गया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के निजी अस्पतालों में लापरवाही की घटनाओं पर चिंता जताई और स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की है। धनौरा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User