मैनपुरी में 16 तारीख से शुरू होगी स्व-गणना:मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी आईडी

Nov 06, 2026 - 17:04
0
मैनपुरी में 16 तारीख से शुरू होगी स्व-गणना:मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी आईडी
मैनपुरी में जनगणना की तैयारियों के बीच अब आम लोगों की भागीदारी भी डिजिटल माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए 16 तारीख से स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत जिले के लोग घर बैठे मोबाइल फोन से अपने परिवार की जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। प्रशासन अधिक से अधिक लोगों से इस सुविधा का इस्तेमाल करने की अपील कर रहा है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर इसकी जानकारी दी। मोबाइल पर भरने होंगे 40 सवालों के जवाब स्व-गणना प्रक्रिया के तहत नागरिकों को मोबाइल के माध्यम से कुल 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। इनमें वही जानकारियां शामिल होंगी, जिन्हें जनगणना के दौरान प्रगणक यानी एन्यूमरेटर घर-घर जाकर पूछेंगे। ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने के बाद संबंधित नागरिक को एक आईडी मिलेगी। इस आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा, क्योंकि प्रगणक के घर पहुंचने पर उसे यह आईडी दिखानी होगी। प्रगणक करेगा ऑनलाइन जानकारी का सत्यापन ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद प्रगणक घर पहुंचकर उसका मिलान करेगा। किसी जानकारी में गलती या संशोधन की जरूरत होने पर उसे ठीक कराया जा सकेगा। सभी जानकारियां सही पाए जाने पर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। इस तरह डिजिटल माध्यम से पहले ही जानकारी दर्ज होने के बाद प्रगणक उसका सत्यापन कर सकेगा। सटीक आंकड़े जुटाना है स्व-गणना का उद्देश्य डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि स्व-गणना का उद्देश्य जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। प्रशासन चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मोबाइल से खुद अपनी जानकारी दर्ज करें, ताकि आंकड़ों में गड़बड़ी की आशंका कम हो। उन्होंने लोगों से 16 तारीख से शुरू होने वाली प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर मिलने वाली आईडी सुरक्षित रखने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User