अखिलेश बोले-SIR के बाद नागरिकता छीनने का खतरा पैदा होगा:पूछा- 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कैसे गायब हुए, CM को कैसे पता?

Nov 06, 2026 - 16:32
0
अखिलेश बोले-SIR के बाद नागरिकता छीनने का खतरा पैदा होगा:पूछा- 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कैसे गायब हुए, CM को कैसे पता?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। सवाल है कि उन्हें कैसे पता कि गायब वोट हिंदुओं के हैं? उन्होंने कहा- भाजपा पहले घुसपैठियों के नाम पर लोगों को डराती रही और अब हिंदुओं के वोट कटने की बात कर रही है। उन्होंने कहा- जब आपका वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा तो SIR के बाद आपकी नागरिकता छीनने का भी खतरा पैदा हो जाएगा। सपा प्रमुख ने दावा किया कि इस बार यूपी में भाजपा हमेशा के लिए हारेगी। जनता भाजपा की शानदार विदाई करेगी। अखिलेश ने वोटर लिस्ट से नाम काटने की कथित साजिश का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से जवाब मांगा। वोटर आईडी से आधार जोड़ने का सुझाव अखिलेश ने सुझाव दिया कि मतदाता सूची को पहचान पत्रों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के बायोमेट्रिक और आंखों के रेटिना की तस्वीरें उपलब्ध हैं। ऐसे में पहचान की व्यवस्था को वोटर लिस्ट से जोड़ा जा सकता है। फॉर्म-7 के दुरुपयोग का लगाया आरोप अखिलेश ने आरोप लगाया कि SIR और SSIR के बाद Form-7 के जरिए बड़े पैमाने पर वोट काटने की साजिश की गई। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं और PDA प्रहरियों ने इस कथित गड़बड़ी को पकड़ा। इसके बाद फर्जी फॉर्म भरने का सिलसिला रुका। उन्होंने नंद लाल निषाद का उदाहरण देते हुए कहा कि जो व्यक्ति हस्ताक्षर करना तक नहीं जानता, उसके नाम से दस्तखत कराकर Form-7 भरवाया जा रहा था। अखिलेश ने चुनाव आयोग से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कौन हैं नंदलाल निषाद, जिनका अखिलेश ने नाम लिया समाजवादी पार्टी के अनुसार, सुल्तानपुर के नंदलाल निषाद दस्तखत (हस्ताक्षर) करना नहीं जानते। भाजपा ने नंदलाल के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करवाकर निर्वाचन आयोग के 'फॉर्म 7' (वोट कटवाने या नाम हटाने का फॉर्म) भरवाए, ताकि करीब 26 लोगों के वोट काटे जा सकें। इस मामले को सामने लाने और सच उजागर करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नंदलाल निषाद को उनकी बहादुरी के लिए 1 लाख के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस मामले के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और इस फर्जीवाड़े व जाली हस्ताक्षर के संबंध में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी। ********************** यह खबर भी पढ़िए:- आगरा नगर निगम में हंगामा, महिला पार्षद भिड़ीं:बसपा नेता ने माइक फेंका, भाजपाइयों ने उसी की अर्थी निकाली, छाती पीटकर रोए आगरा नगर निगम की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। सदन में पहले बोलने को लेकर भाजपा-बसपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। महिला पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। बसपा पार्षद यशपाल सिंह ने माइक उठाकर जमीन पर फेंक दिया। उनके साथी पार्षद सुनील शर्मा ने आंखों पर काली पट्टी बांध ली और वेल में जाकर बैठ गए। उनके पीछे कई पार्षदों ने भी धरना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User