संभल में कोहरा छाया, विजिबिलिटी 200 मीटर रही:न्यूनतम 18 डिग्री पारा, 655 पर पहुंचा, 15 दिन पहले ही महसूस होने लगी ठंड
संभल के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और ठंडी हवाओं की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। हवा का AQI रेड जोन में 655 दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 81 ज्यादा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को तापमान 5 डिग्री गिरकर 24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद लोगों को दीपावली से 15 दिन पहले ही ठंड महसूस होने लगी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार ठंड ज्यादा पड़ सकती है। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने सुबह और रात में गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। दिन में धूप निकलने पर हल्की गर्मी महसूस होती है। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। डॉ. चमन प्रकाश ने कहा कि मौसम बदलने पर गर्म और ताजा खाना खाएं, बाहर की चीजों से परहेज करें और नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 15 दिन पहले से ही ठंड शुरू स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार ने कहा कि पिछले 25 दिनों में मौसम काफी बदला है और इस साल संभल में खूब बारिश हुई। दीपावली गंगा स्नान के बाद बदलने वाले मौसम का एहसास इस बार 15 दिन पहले से ही होना शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 31 अक्टूबर तक जिले में 1,330.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि 696.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। इन आंकड़ों के मुताबिक बारिश 102% ज्यादा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)