दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में 2 लोग ड्रग्स पॉजिटिव:एंटी-ड्रग फोरेंसिक वैन से हुई जांच; बम की धमकी के बीच कड़ी सुरक्षा में हुआ शो

Nov 29, 2026 - 15:19
0
दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में 2 लोग ड्रग्स पॉजिटिव:एंटी-ड्रग फोरेंसिक वैन से हुई जांच; बम की धमकी के बीच कड़ी सुरक्षा में हुआ शो
मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान मुंबई पुलिस ने अपने नए लॉन्च किए गए एंटी-ड्रग फोरेंसिक वाहन का इस्तेमाल किया, जिसमें जांच के दौरान दो लोग नशीले पदार्थों के सेवन के लिए पॉजिटिव पाए गए। 26/11 की बरसी के दिन मिले धमकी भरे ईमेल के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह शो आयोजित किया गया था। 40 युवाओं की जांच में 2 पॉजिटिव इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) की टीम ने वैन तैनात कर करीब 40 युवाओं की जांच की, जिनमें से दो लोग पॉजिटिव पाए गए। बताया गया है कि पॉजिटिव मिले दो व्यक्तियों में से एक केन्या का नागरिक है और दूसरा भारतीय है। अब पुलिस और संबंधित अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि दोनों ने किन नशीले पदार्थों का सेवन किया था और वे कहां से हासिल किए गए थे। 26/11 की बरसी पर आए धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा कॉन्सर्ट से एक दिन पहले मिले धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। उस ईमेल में मेयर ऑफिस, मेट्रो रेल स्टेशनों और कॉन्सर्ट स्थल पर धमाके करने, ग्रेनेड हमला करने व IED लगाने की चेतावनी दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईमेल भेजने वाली महिला ने अपना नाम हन्ना मेलर बताया और खालिस्तान व 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी दी थी। 500 से ज्यादा जवान तैनात रहे धमकी के बाद रेसकोर्स में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, जिनमें करीब 200 कांस्टेबल, 150 महिला कांस्टेबल और 75 अधिकारी शामिल थे। शो से पहले BDDS और डॉग स्क्वॉड ने वेन्यू की जांच की, जबकि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी कलाकार के आसपास मौजूद रहे। पहले तीन के बजाय सभी पांच गेटों पर चेकिंग की गई, 500 से 700 मीटर के दायरे को 'नो-कार जोन' बनाया गया और पोस्टर, बैनर, झंडे व साइन ले जाने पर रोक रही। यह कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का हिस्सा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User