हापुड़ में 20 कछुओं के बच्चों के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस और वन विभाग की टीम ने पकड़ा; दो संरक्षित प्रजातियों के कछुए मिले

Nov 29, 2026 - 15:07
0
हापुड़ में 20 कछुओं के बच्चों के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस और वन विभाग की टीम ने पकड़ा; दो संरक्षित प्रजातियों के कछुए मिले
हापुड़ में पुलिस और वन विभाग की टीम ने टियाला बाईपास के पास एक युवक को 20 कछुओं के बच्चों के साथ गिरफ्तार किया। बरामद कछुओं में नौ स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल और 11 इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के हैं। दोनों प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-एक के तहत संरक्षित हैं। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पढ़िए पूरा मामला जिला प्रभागीय वन अधिकारी गौतम कुमार ने रविवार दोपहर 2 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित कछुओं की तस्करी के लिए टियाला बाईपास की ओर आने वाला है। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी की। टीम में वन रक्षक एवं क्षेत्र प्रभारी सरिता भट्ट, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जोगपाल सिंह और वन दरोगा गौरव कुमार शामिल थे। कुछ देर बाद असौड़ा की ओर से एक युवक प्लास्टिक की बाल्टी लेकर आता दिखाई दिया। बाल्टी सफेद कपड़े से ढकी हुई थी। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम शाहरुख पुत्र गफ्फार बताया। वह गांव असौड़ा, थाना हापुड़ देहात का रहने वाला है। बाल्टी में मिले कछुओं की दो संरक्षित प्रजातियां टीम ने बाल्टी की जांच की तो उसमें कछुओं के 20 बच्चे मिले। इनमें नौ स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल प्रजाति के थे, जिनका रंग काला था। वहीं, 11 इंडियन टेंट टर्टल प्रजाति के थे, जिनके शरीर पर गुलाबी रंग का घेरा था। गौतम कुमार ने बताया कि इन कछुओं का शिकार, अवैध व्यापार और तस्करी करना दंडनीय अपराध है। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वह कछुए बेचने का काम करता है। टीम ने सभी 20 कछुओं को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User