बागपत में आदिल और महिला मिले:दोनों बड़ागांव से बरामद; महिला को लेकर 22 नवंबर को हरियाणा से फरार हुआ था आदिल

Nov 29, 2026 - 15:24
0
बागपत में आदिल और महिला मिले:दोनों बड़ागांव से बरामद; महिला को लेकर 22 नवंबर को हरियाणा से फरार हुआ था आदिल
बागपत के बड़ागांव से पुलिस ने आदिल और एक महिला को बरामद किया है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा और कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला हरियाणा और शामली से जुड़ा है। शामली के कांधला का रहने वाला आदिल 22 नवंबर को महिला को लेकर हरियाणा से फरार हुआ था। हरियाणा के एक हिंदू संगठन ने इसकी शिकायत की थी। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे बताया कि आदिल और उसके साथ आई महिला को बड़ागांव से बरामद किया गया है। दोनों के पास लव मैरिज से जुड़े कुछ कागजात हैं, जिनकी जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ हुई है और नियम के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आदिल और महिला करीब एक साल से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। महिला एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका चार साल का बच्चा है। वह करीब एक साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह आदिल के संपर्क में आई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User