दावत का खाना खाकर 50 से ज्यादा लोग बीमार:अमरोहा में पनीर खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग से परेशान
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में शुक्रवार शाम भात की दावत के बाद 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। रात 12 बजे के बाद लोगों को उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। बीमार लोगों को संभल और आदमपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। दावत में पनीर, आलू, पूड़ी, उड़द और रायता परोसा गया था। पनीर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। बहन भात न्योतने आई थीं, शाम को हुई दावत शेरगढ़ निवासी रोहताश के घर संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बेला दुगावर गांव से उनकी बहन ममता देवी शुक्रवार दोपहर बाद भात न्योतने आई थीं। शाम करीब 7 बजे दावत रखी गई। इसमें बेला दुगावर के करीब 35 रिश्तेदार और शेरगढ़ के भी इतने ही लोग शामिल हुए। रात 12 बजे के बाद बिगड़ने लगी तबीयत दावत के बाद बेला दुगावर के रिश्तेदार अपने गांव लौट गए। रात करीब 12 बजे के बाद लोगों को उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। खबर के मुताबिक, शेरगढ़ के करीब 25 और बेला दुगावर के 30 लोग बीमार हुए। इसके बाद उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर शुरू किया इलाज घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों का उपचार शुरू कराया। डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। सभी बीमार लोगों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार है। खाद्य विभाग ने पनीर के नमूने लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने दावत में इस्तेमाल किए गए पनीर के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और लोगों के बीमार होने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)