ददरी मेले में कलाकार और कवि प्रस्तुति देंगे:गोविंदा, सलमान अली और समर सिंह आएंगे; 1 दिसंबर को बलिया केशरी दंगल, 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन
बलिया के ददरी मेले में भारतेन्दु कला मंच पर बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकारों, गायकों, कवियों और शायरों के कार्यक्रम होंगे। एक दिसंबर को बलिया केशरी दंगल का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल ने बताया कि मेले के कार्यक्रमों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। पांच दिसंबर को रात 8 बजे लिपिका सामन्था और डांस ग्रुप प्रस्तुति देंगे। रात 9 बजे इंडियन आइडल के रनरअप और बॉलीवुड गायक सलमान अली मंच पर गाएंगे। वहीं, 14 दिसंबर को डांस ग्रुप के कार्यक्रम के बाद रात 10 बजे अभिनेता गोविंदा मंच पर प्रस्तुति देंगे। 11 दिसंबर को होगी भोजपुरी नाइट 11 दिसंबर को ददरी मेले में भोजपुरी नाइट का आयोजन होगा। इसमें गायक समर सिंह, गायिका खुशी कक्कड़ और नृत्यांगनाएं माही व मनीषा प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन, 19 को कव्वाली 17 दिसंबर को रात 8 बजे भारतेन्दु कला मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें हास्य कवि रोहित शर्मा, विनोद पाल और चेतन चर्चित, गीतकार तृष्याश्री और निलोत्पल मृणाल तथा शायर चिराग शर्मा व अजहर इकबाल अपनी रचनाएं सुनाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि 19 दिसंबर को रात 8 बजे कव्वाली कार्यक्रम होगा। 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे संत समागम और 20 दिसंबर को मेले का समापन व सहभोज होगा। मेले के कार्यक्रमों के लिए नगर पालिका की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)