बंगाल- अभिषेक बनर्जी के दिखाए वीडियो पर केस:TMC सांसद का आरोप- पुलिस ने बागी गुट के समर्थन में फर्जी हलफनामे बनाए; पुलिस बोली- क्लिप फर्जी

Nov 29, 2026 - 01:25
0
बंगाल- अभिषेक बनर्जी के दिखाए वीडियो पर केस:TMC सांसद का आरोप- पुलिस ने बागी गुट के समर्थन में फर्जी हलफनामे बनाए; पुलिस बोली- क्लिप फर्जी
पश्चिम बंगाल में TMC के दो गुटों के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस बीच सांसद अभिषेक बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वीडियो को लेकर पूर्वी बर्धमान के कालना थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो को फर्जी बताते हुए इसकी जांच राज्य की साइबर क्राइम विंग को सौंपी है। दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल पुलिस के कर्मचारियों ने कालना थाने में दूसरे गुट के समर्थन में फर्जी हलफनामे तैयार किए। उन्होंने दावा किया कि हलफनामों में लोगों के नाम, पते और पिता के नाम के साथ फर्जी हस्ताक्षर किए गए। जिन लोगों के नाम पर ये दस्तावेज जमा हुए, उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी। पुलिस ने वीडियो को बताया फर्जी पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वीडियो कथित तौर पर फर्जी और छेड़छाड़ करके बनाए गए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इनके जरिए पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। साइबर क्राइम विंग वीडियो की सत्यता और उनके स्रोत की जांच करेगी। 10 लाख हलफनामे जमा करने का दावा अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि दूसरे गुट ने चुनाव आयोग के सामने अपने समर्थन में 10 लाख हलफनामे जमा किए हैं। उन्होंने इनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कम से कम 5 हजार लोगों को कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश करने की चुनौती दी। चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को अतिरिक्त दस्तावेज और हलफनामे जमा करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। बनर्जी ने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियां राज्य के दूसरे पुलिस थानों में भी हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के पास ऐसे और वीडियो हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में सार्वजनिक किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User