दीपावली पर नहीं कटेगी बिजली, फाल्ट होते ही दौड़ेगी QRT:पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने अभियंताओं को दिए निर्देश, पश्चिमांचल के कंट्रोल रूम नंबर जारी
मेरठ में दीपावली पर बिजली उपभोक्ताओं को कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि किसी क्षेत्र में बिजली का फाल्ट होता है या आपूर्ति बाधित होती है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने विशेष तैयारी की है। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी क्षेत्र में फाल्ट की सूचना मिलते ही मरम्मत टीम अथवा QRT को मौके पर भेजकर आपूर्ति बहाल कराई जाए। कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश
एमडी ने इसके लिए पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलों के अलग-अलग मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। उपभोक्ता अपने जिले के कंट्रोल रूम पर फोन करके बिजली कटौती, फाल्ट और अन्य विद्युत समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई करेंगे। पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश
एमडी ने अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि बिजलीघरों पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात रहें। मरम्मत गैंग और ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन में फाल्ट आने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। अधिकारियों को बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी करने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन नंबरों पर करें शिकायत
- मेरठ : 9193330312
- बागपत : 9193330171
- गाजियाबाद : 9193320115
- बुलंदशहर : 9193302137
- हापुड़ : 9193319903
- सहारनपुर : 9193330422
- मुजफ्फरनगर : 9193331304
- शामली : 9193330951
- मुरादाबाद : 9193300109
- संभल : 9193300411
- रामपुर : 9193300636
- अमरोहा : 9193331320
- बिजनौर : 9193331324
- गौतमबुद्धनगर : 9193301659 मुख्यालय और हेल्पलाइन नंबर भी जारी
जिला कंट्रोल रूम पर शिकायत का समाधान नहीं होने पर उपभोक्ता पीवीवीएनएल मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9412749213 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 और टोल फ्री नंबर 18004101912 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)