एटा में सील अस्पताल के संचालकों पर FIR:एक दिन पहले सील किया था, इलाज में लापरवाही से मरीज की गई थी जान
एटा के कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर चल रहे आरएन अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील करने के बाद FIR कराई है। विभाग ने अस्पताल के संचालकों के खिलाफ गुरुवार शाम को FIR दर्ज कराई है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा था। 29 जनवरी को एक मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को नोटिस दिया था। विभाग ने अस्पताल को अवैध बताते हुए सील किया था। अवैध अस्पतालों की निगरानी के लिए बनी समिति के सदस्य एसीएमओ राममोहन तिवारी और जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह 3 नवंबर को जांच के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों ने अस्पताल को अवैध रूप से चलता पाया। उन्होंने अस्पताल सील कर नोटिस चस्पा किया। नोटिस की कॉपी एटा के जिलाधिकारी को भी भेजी गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अस्पताल को पहले से अवैध चिकित्सा संस्थान के रूप में चिन्हित किया गया था। यहां इलाज के दौरान पहले एक मरीज की मौत हो चुकी थी। उस मामले में भी संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। एटा की डीएम अरुणमोली ने अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने टीम को निरीक्षण के लिए भेजा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र ने बताया कि अस्पताल संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)