बाइक-सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन से 2.5 लाख लूटे:हरदोई में शराब ठेके से घर लौटते समय वारदात, केस

Nov 09, 2026 - 22:05
0
बाइक-सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन से 2.5 लाख लूटे:हरदोई में शराब ठेके से घर लौटते समय वारदात, केस
हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन से 2.5 लाख रुपये लूट लिए। सेल्समैन दुकान बंद करने के बाद बिक्री की रकम बैग में रखकर कैंटीन संचालक के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पोखरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे पिहानी चुंगी की तरफ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सोमवार शाम करीब 5.04 बजे पीड़ित की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दुकान बंद कर घर लौट रहा था सेल्समैन शहर के आशानगर निवासी राजेश कुमार सिंह हरियावां स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। यह ठेका सतेंद्र कुमार सिंह के नाम से संचालित है। राजेश रविवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर बिक्री के लगभग 2.5 लाख रुपये बैग में रखकर घर लौट रहा था। उसके साथ कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार भी था। दोनों मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में रोककर लूटा रुपयों से भरा बैग रात करीब 10:26 बजे दोनों देहात कोतवाली क्षेत्र में पोखरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे पिहानी चुंगी की तरफ पहुंचे। तभी बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से सेल्समैन और उसका साथी घबरा गए। दुकान मालिक को दी सूचना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा घटना के बाद राजेश ने दुकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद उनके साथ कोतवाली देहात पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User