पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:बागपत में गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के राजपुर खामपुर गांव में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। मारपीट का वीडियो सोमवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पटाखे छुड़ाने के विरोध पर बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक, रविवार रात पवन पक्ष के लोग पटाखे छुड़ा रहे थे। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोमवार शाम सोशल मीडिया पर सामने आया। पुलिस कर रही मारपीट में शामिल लोगों की तलाश वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने भी मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)