दीपोत्सव पर संतकबीरनगर में जमकर हुई आतिशबाजी:6 करोड़ के पटाखे बिके, शहर से लेकर गांवों तक सतरंगी रोशनी से जगमगाया शहर
संतकबीरनगर में रोशनी, खुशियों और उल्लास के पर्व दीपावली पर इस बार संतकबीरनगर जनपद में उत्साह का अलग ही नजारा देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की जगमगाहट और आतिशबाजी की गूंज से पूरा जनपद रोशन नजर आया। दीपावली के अवसर पर जिले में पटाखों का कारोबार छह करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, अकेले खलीलाबाद शहर में ही दो करोड़ रुपये से अधिक के पटाखों की बिक्री होने की बात कही जा रही है। दीपावली को लेकर इस बार बाजारों में पहले से ही रौनक दिखाई देने लगी थी। पटाखों की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ जुटती रही। पटाखा कारोबारियों के मुताबिक, महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। इस बार पटाखों की कीमतें अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण खरीदारी करने पहुंचे लोगों को कम से कम एक से डेढ़ हजार रुपये खर्च करने पड़े। वहीं, कई लोगों ने पांच से सात हजार रुपये तक की आतिशबाजी खरीदी। 200 से अधिक स्थानों पर सजे पटाखा बाजार पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन की अनुमति से शहर के जूनियर हाईस्कूल मैदान और मेंहदावल के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में विशेष पटाखा बाजार सजाया गया था। इन स्थानों पर पांच दर्जन से अधिक दुकानें लगीं। इसके अलावा जिले के विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पटाखों की दुकानें सजी रहीं। कारोबारियों के अनुसार, पूरे जिले में करीब 200 स्थानों पर पटाखों की दुकानें लगाई गई थीं।
खलीलाबाद के अलावा बेलहर, धर्मसिंहवा, धनघटा, मगहर, सेमरियावां सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। ग्रामीण इलाकों में भी दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार पटाखे खरीदे। महंगे पटाखों पर भी नहीं पड़ा उत्साह का असर पटाखा कारोबारियों का कहना है कि इस बार पटाखों के दाम बढ़ने के बावजूद बिक्री अच्छी रही। लोगों ने छोटे पटाखों से लेकर महंगी आतिशबाजी तक की खरीदारी की। कारोबारियों के शुरुआती आकलन के मुताबिक, जिले में कुल कारोबार छह करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)