5 मिनट इंतजार करने पर डॉक्टर से मारपीट:CHC अधीक्षक के साथ मारपीट, बाप-बेटे समेत 3 पर केस दर्ज

Nov 09, 2026 - 12:17
0
5 मिनट इंतजार करने पर डॉक्टर से मारपीट:CHC अधीक्षक के साथ मारपीट, बाप-बेटे समेत 3 पर केस दर्ज
महोबा जिले के कबरई कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीजों के इलाज के लिए पांच मिनट इंतजार करने की बात कहने पर तीन लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की और अस्पताल के महत्वपूर्ण मेडिकल रिकॉर्ड फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाज के लिए इंतजार करने को कहा तो भड़के आरोपी पूरा मामला महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां अधीक्षक डॉ. गौरव पटेल के साथ मारपीट और अस्पताल के सरकारी अभिलेखों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। डॉ. गौरव पटेल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, रविवार शाम वह अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कबरई के विवेक नगर निवासी पवन कुशवाहा अपने पिता और दोस्त राघवेंद्र कुशवाहा के साथ अस्पताल पहुंचे। उस समय डॉक्टर दूसरे मरीजों का इलाज कर रहे थे। आरोप है कि तीनों ने पहले अपना इलाज करने का दबाव बनाया। डॉक्टर ने पांच मिनट इंतजार करने की बात कही तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। मेडिकल रिकॉर्ड फाड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप डॉक्टर का आरोप है कि हमलावरों ने ओपीडी, इमरजेंसी और एमएलसी से संबंधित महत्वपूर्ण मेडिकल रिकॉर्ड भी फाड़ दिए। साथ ही जान से मारने और अस्पताल में न रहने देने की धमकी दी। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कबरई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर पवन कुशवाहा, उसके पिता और राघवेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User