दीपोत्सव पर वंचित विद्यार्थियों संग सहभोज:सोसाइटी ने बांटी मिठाई और उपहार, पटाखों से प्रदूषण रोकने की योजना
डॉ. ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी की ओर से पंच दिवसीय दीपोत्सव के अवसर पर वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ समाज के अन्य लोगों ने भोजन किया। इसके बाद विद्यार्थियों को मिठाई और उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दीपोत्सव के महत्व और पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर चर्चा की। इस विषय पर समाज को जागरूक करने की योजना बनाने का निर्णय लिया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक त्योहारों की खुशियां पहुंचाना है। इस अवसर पर संस्था की ओर से 'एक दीया अपनों के नाम, एक दीया वंचितों के नाम' का संदेश दिया गया। सोसाइटी के सचिव डॉ. नवीन कुमार उपाध्याय ने बताया कि संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और त्योहारों पर सेवा कार्यों के माध्यम से भाईचारे का संदेश देती है। प्रयागराज अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने उपस्थित लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. उमेश प्रताप सिंह, पीयूष मिश्र, डॉ. अरुणेय मिश्र, सितांश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह और डॉ. अभिनव कुमार ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)