डीएम ने सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण:सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी के काम तय समय में पूरे करने के निर्देश
हाथरस के जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे के लगभग सलेमपुर में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी। निरीक्षण के दौरान पटेल ने अधिकारियों से जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं, निर्माण की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी काम तय समय और मानकों के अनुसार पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कामों की नियमित समीक्षा और मौके पर निगरानी करने को भी कहा। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी और रोशनी की सुविधाएं प्राथमिकता से विकसित करने के निर्देश दिए। प्राथमिकता से करें समस्याओं का निस्तारण पटेल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से जिले में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बनेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों से आपसी तालमेल के साथ काम करने और परियोजना से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)