वकीलों के चैंबर पर चलेगा बुलडोजर:106 अवैध निर्माण बचे, नगर निगम सुबह से करेगा कार्रवाई

Nov 28, 2026 - 17:40
0
लखनऊ में जिला कचहरी के आसपास वकीलों के अवैध चैंबर पर रविवार सुबह से फिर ध्वस्तीकरण शुरू होगा। नगर निगम की टीम बुलडोजर से यह कार्रवाई करेगी। मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर निगम का ETF बल भी मौजूद रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस बल के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। फायर फाइटर्स की भी मौके पर मौजूदगी रहेगी। नगर निगम जोन 1 के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सर्वे किए गए अवैध निर्माण में अभी 106 संपत्ति बची हुई हैं। ये अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। यहां पर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। वकीलों ने किया विरोध बीते 25 अक्टूबर को लखनऊ के जिला कोर्ट में वकीलों के चैंबरों पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाए गए। इसका वकीलों ने विरोध किया। पहले वे सड़क पर बोरी बिछाकर बैठे, फिर नारेबाजी करते हुए खड़े होकर उग्र हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया। कार्रवाई के बाद वकीलों का गुस्सा बढ़ गया था। इस दौरान ध्वस्तीकरण में लगे एक बुलडोजर को रोककर वकील उसके ऊपर चढ़ गए थे। पहियों के सामने लेट गए थे। कई महिला वकील इस कार्रवाई पर रोने लगी थीं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कार्रवाई की गई, जिसमें 100 अवैध निर्माण को तोड़ा गया। पहले दो बार में 72 चैंबर टूटे इससे पहले वकील हाईकोर्ट में नगर निगम के खिलाफ अपील लेकर पहुंचे थे, जिसे खारिज कर दिया गया। मई से अगस्त के बीच दो बार में 72 अवैध चैंबर तोड़े जा चुके थे। नगर निगम ने वकीलों को नोटिस दिया था, जिस पर आईं 14 आपत्तियों पर समाधान भी दे दिया गया। यह कार्रवाई 11 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण और कोर्ट में अपील लंबित होने के कारण इसे टाल दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User