मां-बेटी के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया:बिजनौर में ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने रौंदा था, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लौट रहा था परिवार
बिजनौर के चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हादसे में घायल 7 लोगों का इलाज कराया गया। गंभीर रूप से घायल निलेश और जानकी को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ओवरलोड गन्ने के ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने और जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मुन्नी और ओमपाल ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और उसने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। प्वाइंटर में जानिए कब और कैसे हुआ हादसा… 1. मंगलवार दोपहर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद परिवार घर लौट रहा था। 2. चांदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर सीमली गांव के पास चांदपुर-जलीलपुर मार्ग पर हादसा हुआ। 3.अकबरपुर झोझा निवासी निलेश पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ नारनौर गंगा घाट से ट्रैक्टर-ट्राली में लौट रहे थे। पीछे से आए गन्ने से लदे ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी। 4. टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली के ऊपर चढ़ गया। सड़क किनारे कच्ची मिट्टी होने से ट्रक संभल नहीं सका। 5. ट्राली में बैठी महिलाएं और बच्चे सड़क पर गिर पड़े। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर चला रहे निलेश ट्रक के पहिए के नीचे दब गए। 6. निलेश को निकालने के लिए तीन जेसीबी बुलाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को पलटवाकर उन्हें बाहर निकाला गया। हादसे में किसकी मौत और कौन घायल 1. निलेश की पत्नी विमलेश (35) और बेटी निधि (8) की मौत हो गई। 2. निलेश और जानकी (45) गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। 3. पूजा, मुन्नी, ओमपाल, प्रिंस और 3 वर्षीय खुशी भी घायल हुए। देखिए कल की घटना की तस्वीरें… ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
मुन्नी और ओमपाल ने ट्रक चालक पर तेज रफ्तार में वाहन चलाने और टक्कर मारने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने ओवरलोड गन्ने के ट्रकों पर रोक लगाने, सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ाने और हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। निलेश रेलवे के एक ठेकेदार के पास काम करते हैं। इन दिनों वह घर आए हुए थे। उनकी पत्नी विमलेश गृहिणी थीं। दंपती के तीन बच्चे हैं। हादसे में सबसे बड़ी बेटी निधि की भी मौत हो गई। परिवार में दो बेटे हैं। मां-बेटी की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज की तस्वीरों में देखिए ग्रामीणों का हंगामा… फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर पंवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक पीछे से टक्कर मारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गया था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)