दिवाली पर मिठाई की दुकानों में खरीदारों की भीड़:शामली में काजू कतली और घेवर की मांग, झूमर 100 से 10 हजार रुपए तक

Nov 07, 2026 - 16:44
0
दिवाली पर मिठाई की दुकानों में खरीदारों की भीड़:शामली में काजू कतली और घेवर की मांग, झूमर 100 से 10 हजार रुपए तक
शामली के बाजारों में रौनक छाई हुई है। त्योहार पर खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग घरों में पूजा और मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह की मिठाइयां खरीद रहे हैं। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, काले और सफेद रसगुल्ले, बर्फी और घेवर की खास मांग रही। ग्राहकों ने अपनी पसंद के अनुसार मिठाइयों की खरीदारी की। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों का पहुंचना शुरू हो गया था। त्योहार के चलते दुकानदार भी ग्राहकों की मांग के अनुसार मिठाइयों की उपलब्धता बनाए रखने में जुटे रहे। लकड़ी के झूमरों के नए डिजाइन आकर्षण उधर, बाजारों में रंग-बिरंगी कंडील, आकर्षक झूमर और सजावटी सामान की भी खूब खरीदारी हो रही है। इस बार लकड़ी के झूमरों के नए डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की कंडील और 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के झूमर उपलब्ध हैं। दुकानदार नीरज और राहुल ने बताया कि इस बार लकड़ी के झूमर कई नए डिजाइन में आए हैं। झूमरों की विभिन्न वैरायटी दिल्ली, मद्रास और मुंबई से मंगाई गई हैं। आकर्षक डिजाइन और अलग-अलग कीमतों के चलते ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों को दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User