अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:औरैया में दवा लेने बाजार जाते समय हादसा, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे

Oct 29, 2026 - 16:48
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:औरैया में दवा लेने बाजार जाते समय हादसा, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे
फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर फफूंद के डेरा बंजारन निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार शाम वे बाइक से दवा लेने बाजार जा रहे थे। राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से मुकेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें चिचौली रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मुकेश कुमार, यशपाल सिंह नायक के बेटे थे। उनकी पत्नी सुमन देवी, आठ साल की बेटी अंशिका और पांच साल का बेटा कान्हा हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिला था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User