आजमगढ़ में शुक्रवार को निकली तेज धूप:3 दिनों से लगातार निकल रही है धूप,19 डिग्री सेल्सियस पहुँचा न्यूनतम तापमान
आजमगढ़ में तीन दिनों से तेज धूप निकल रही है।
चक्रवाती तूफान अर्णब के असर से आजमगढ़ में मौसम बदल गया था। वही रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए थे और कोहरा छाया रहा। ऐसे में सड़क पर चलने वाली गाड़ियां लाइट जलाकर चल रही हैं। जिले का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि लगातार हो रहे मौसम के इस परिवर्तन से रातें सर्द होने लगी हैं।
मौसम में बदलाव के बीच जिला प्रशासन ने बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम खराब होने पर बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित जगह पर रखें। जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों और कमजोर छतों से दूर रहें। पशुओं को भी खुले मैदान में बांधकर न रखें, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके। विगत मंगलवार से बदल रहा मौसम आजमगढ़ में विगत मंगलवार से मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अगले 4-5 दिन में और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)