एंबुलेंस का स्टीकर लगाकर शराब तस्करी:मऊ में अर्टिगा से 45 पेटी शराब मिली, एक गिरफ्तार

Nov 06, 2026 - 15:27
0
एंबुलेंस का स्टीकर लगाकर शराब तस्करी:मऊ में अर्टिगा से 45 पेटी शराब मिली, एक गिरफ्तार
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ताजोपुर के पास बढ़ुआ गोदाम–मतलूपुर हाईवे पर खड़ी अर्टिगा कार से 45 पेटी यानी 540 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस के मुताबिक, शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। कार पर एंबुलेंस का स्टीकर लगा था और फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल की जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक, कार बिहार नंबर की एंबुलेंस जैसी दिख रही थी। उसमें तीन ब्रांड की शराब मिली, जिस पर केवल हरियाणा में बिक्री के लिए लिखा था। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम, एसओजी और सरायलखंसी थाना पुलिस को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने कार को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार निवासी 23 वर्षीय नीरज कुशवाहा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक साथी के साथ फरीदाबाद से शराब लेकर बिहार जा रहा था। एंबुलेंस की सामान्य व्यवस्था नहीं दोनों फिलहाल गाजियाबाद में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, शराबबंदी वाले बिहार में शराब ऊंची कीमत पर बेचने की योजना थी। एएसपी ने बताया कि कार में मरीज ले जाने का स्ट्रेचर और एंबुलेंस की सामान्य व्यवस्था नहीं थी। सीटें हटाकर शराब की पेटियां रखी गई थीं। तस्कर एंबुलेंस का स्टीकर और सायरन लगाकर खासकर रात और सुबह निकलते थे, ताकि चेकिंग से बच सकें। टोल प्लाजा पर भी वे एंबुलेंस समझकर जांच से बचने की कोशिश करते थे। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे पुलिस के मुताबिक, मामले में एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस वाहन के असली मालिक, उसकी खरीद और अलग-अलग नंबर प्लेटों के इस्तेमाल की जांच कर रही है। साथ ही तस्करी के पूरे नेटवर्क और शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User