दुकान बंदकर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से लूट:मारपीट कर बैग छीना; 7 किलो चांदी और 80 हजार कैश ले गए बदमाश

Nov 07, 2026 - 18:54
0
दुकान बंदकर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से लूट:मारपीट कर बैग छीना; 7 किलो चांदी और 80 हजार कैश ले गए बदमाश
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में धनतेरस की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर जेवर और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 7 किलो चांदी, 25 ग्राम सोना और 80 हजार रुपए रखे थे। वारदात में व्यापारी को चोटें भी आईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ब्रह्मदेव बाबा कुटी के पास दिया वारदात को अंजाम सिधौली कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर उत्तरी बाजार निवासी विमल रस्तोगी (50) पुत्र गुलजार रस्तोगी की संदना थाना क्षेत्र के मंझारी चौराहे पर श्रेयांश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मदेव बाबा कुटी के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए। उन्होंने व्यापारी को धक्का देकर गिरा दिया। अचानक हुए हमले से व्यापारी संभल नहीं सके। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और जेवर व नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद व्यापारी को घर भेजा वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। धनतेरस जैसे बड़े त्योहार की रात हुई इस वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस शनिवार को व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस सोनकर ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User