एचबीटीयू के प्रोफेसर अश्विनी सूद सम्मानित:हुज हू वैश्विक पुस्तक में नाम, रासायनिक अनुसंधान एवं शिक्षा में योगदान
कानपुर में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के स्कूल ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ. अश्विनी सूद को Marquis Who’s Who की पुस्तक ‘Who’s Who in the World’ में शामिल किया गया है। उन्हें रासायनिक अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अनुसंधान, उच्च शिक्षा, व्यावसायिक नेतृत्व और वैज्ञानिक ज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए यह स्थान मिला है। डॉ. सूद की विशेषज्ञता रासायनिक अभिक्रिया अभियांत्रिकी और बहुलक अभिक्रिया अभियांत्रिकी में है। उनका शोध इमल्शन एवं मिनीइमल्शन बहुलकीकरण प्रक्रियाओं और रिएक्टरों की गणितीय मॉडलिंग पर केंद्रित है। उनके शोध कार्यों में कण आकार वितरण, जनसंख्या संतुलन मॉडल, बहुलकीकरण की अभिक्रिया गतिकी तथा रिएक्टरों के विश्लेषण जैसे विषय शामिल हैं। उनके अब तक 42 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं तथा सम्मेलनों में प्रकाशित हो चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)