नमो भारत ट्रेन में आज से बढ़ेंगे 20 एक्स्ट्रा फेरे:मेरठ से दिल्ली जाने वालों को फेस्टिवल में मिलेगा बड़ा फायदा
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच मेरठ-दिल्ली कॉरिडोर पर बुधवार से नमो भारत ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए हैं। इससे मेरठ, गाजियाबाद और आसपास के यात्रियों को राहत मिलेगे। फेस्टिवल सीजन में लोगों को दिल्ली से मेरठ आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं सड़कों के जाम से भी निजात मिलेगी।
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 तक पहुंचने और ग्रैप का दूसरा चरण लागू होने के बीच यह पहल की गई है। मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक चलेंगी ट्रेनें
एनसीआरटीसी के अनुसार, बुधवार से दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 20 अतिरिक्त ट्रेन फेरे शुरू हुए हैं। ये सेवाएं दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर संचालित होंगी। इससे मेरठ और आसपास के इलाकों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए अधिक ट्रेन सेवाएं मिल सकेंगी।
प्रदूषण रोकने के लिए GRAP का दूसरा चरण लागू
दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है। इसके अलावा एक नवंबर से कुछ श्रेणियों के वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसका असर उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में नमो भारत ट्रेन उनके लिए एक सुविधाजनक विकल्प बन सकती है। मेट्रो और रेलवे से भी जुड़ा है नमो भारत कॉरिडोर
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को परिवहन के कई दूसरे साधनों से जोड़ा गया है। इसमें दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेलवे और अंतरराज्यीय बस सेवाएं शामिल हैं. सराय काले खां, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद जैसे प्रमुख केंद्रों पर यात्रियों को दूसरे परिवहन साधनों से जुड़ने की सुविधा मिलती है। इससे उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच सफर करने वाले को काफी फायदा मिलता है। मेरठ और गाजियाबाद के यात्रियों को लाभ
नमो भारत ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू होने से उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों के यात्रियों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। अधिक ट्रेन सेवाएं मिलने से लोगों को निजी कार और दूसरे वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और प्रदूषण नियंत्रण की कोशिशों को भी मदद मिल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)